गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

दो अल्ट्रासाउंड सेन्टर में व्यापक स्तर पर कमियां पाए जाने पर सील किया गया

बांसी। उपजिलाधिकारी बांसी शशांक शेखर राय द्वारा तिलौली मे आकाश अल्ट्रासाउंड सेंटर व प्रतापनगर मे पीसी मेमोरियल मैटरनिटी का निरीक्षण बुधवार को किया और तमाम कमियां पाए जाने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। इस कार्यवाही के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मिठवल अधीक्षक भी मौजूद रहे। दोनों अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर को शील किया गया। मौके पर पीसी मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक और कर्मचारी गायब रहे अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया। अल्ट्रासाउंड मशीन बोलेरो गाड़ी से कहीं और हटाया जा रहा था। गाड़ी को जब्त कर कोतवाली भेजा गया। एसडीएम शशांक शेखर राय ने कहा कि दोनों अल्ट्रासाउंड सेंटरों की शिकायत मिली थी जिस पर जांच की गई और अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सीज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा और अवैध रूप से चलाए जा रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों और मेडिकल चिकित्सालयों का जांच किया जाएगा।मौके पर कोतवाली पुलिस के लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!