गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : गौ संरक्षण अभियान : निराश्रित गोवंश को पकड़ने का अभियान शुरू


दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख योजनाओं में से एक गौ संरक्षण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी,सिद्धार्थनगर के निर्देश के क्रम में आज जनपद सिद्धार्थनगर सभी विकास खंडो में खेतों, सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित करने का अभियान पूरे दिन चलाया गया।

नगर पालिका परिषद, सिद्धार्थनगर में सुबह 6ः00 बजे से हीं प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आरबी यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति और नगर पालिका परिषद के सुपरवाइजर दीपक श्रीवास्तव अपनी पूरी टीम के साथ निराश्रित गोवंश को सनई चौराहा, कलेक्ट्रेट, बीएसए ग्राउंड, उसका बाजार रोड से पकड़कर नजदीकी महरिया गौशाला में पहुंचाया गया। इस अभियान में लगे विकास विभाग, नगर निकाय विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के आपसी समन्वय से यह अभियान सफल हुआ। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों ने नोडल अधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आरबी यादव ने सभी जनपद वासियों से इस अभियान मेंभाग लेने की अपील पर मा सदस्य जिला पंचायत नंदकिशोर शर्मा उर्फ गुड्डू ने भी सनई चौराहे से पशुओं को एकत्रित कर पकड़वाने में मदद की। उक्त जानकारी पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने दी।

Related Articles

Back to top button