गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: योजनाओं की समीक्षा करने वाले मंत्रियों का हुआ भव्य स्वागत

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।गुरुवार को विधायक विनय वर्मा के आवास एवं कैंप कार्यालय पर उ.प्र. के मंत्री रवीन्द्र जायसवाल (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग), एवं सतीश शर्मा ( राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद विभाग) के साथ पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक इटवा सतीश द्विवेदी का आगमन हुआ।

आवास तक पहुँचने से पहलें विधायक विनय वर्मा ने अपने टीम के साथ अपना दल (एस), बीजेपी, निषाद पार्टी एवं युवा वाहिनी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। इसी क्रम में विधायक विनय वर्मा के आवास पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष गोबिंद माधव, अपना दल (एस) अध्यक्ष आत्मा राम पटेल, विधानसभा अध्यक्ष रामदास मौर्या, निषाद पार्टी ज़िलाध्यक्ष हरेराम निषाद, हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने संयुक्त रुप से माला पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को लेकर विधायक वर्मा ने कहा कि इस दौरान सभी लोगों की एक संयुक्त चर्चा-परिचर्चा हुई जिसमें अपने विधानसभा शोहरतगढ़ में विभिन्न विकास कार्यों तथा सिद्धार्थनगर के विकास की भी चर्चाओं को शामिल किया गया। इस दौरान समाजसेवी रवि अग्रवाल, राजू बाबा, मो० मोहम्मद आलम, विजय कुमार गुप्ता, गंगा मिश्रा, धनश्याम मिश्रा, राधे बाबा, रविन्द्र कुमार वर्मा, संजय कसौधन, संतोष कुमार पासवान, मनोज पौदार, नीलेश चौधरी, राजेन्द्र बोरा, संजय कौशल, भोला अग्रहरी, संतराम अग्रहरि, अवधेश शर्मा, प्रदीप कमलापुरी, मत्तन निषाद, महेश वर्मा, रत्नेश सोनी, शरद सिंह, फूल सिंह यादव, लक्ष्मण गुप्ता, राजकमल जायसवाल, गणेश तिवारी, शिवकुमार वर्मा, विक्रांत सिंह, महेश चंद्र वर्मा, सन्नी उपाध्याय, गोलू यादव, मो० दानिश, विकास पांडेय, राजन पांडेय, पिंटू मौर्य, कंचन वर्मा, दीपक वर्मा, विपिन कुमार सोनी, सिद्धार्थ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button