गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

थाना कठेला समय माता मिशन शक्ति टीम नंे बच्चियों व महिलाओं को किया जागरुक

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। थानाध्यक्ष कठेला समयमाता अभय सिंह के नेतृत्व में बुधवार को मिशन शक्ति केन्द्र के अन्तर्गत मिशन शक्ति केन्द्र के टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 का उदघोष नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के तहत ग्राम पंचायत खैरा में जाकर मिशन शक्ति फेज 5.0 का उदघोष नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के तहत महिलाओं एव बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से सम्बन्धित चौपाल लगाकर महिलाओ की सुरक्षा सम्मान व स्वालम्बन को शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता बनाकर देश के सामने एक नयी मिशाल बनाकर पेश करने हेतु जागरूक किया गया। वहीं सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहों/बाजारों/कोचिंग संस्थान व अन्य स्थलों को असमाजिक तत्वों व शोहदों/मनचलों से मुक्त कराये जाने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़खानी/अभ्रदता/अश्लील प्रदर्शन व टिप्पणिओं की घटना से बचने हेतु सभी को शासन द्वारा जारी महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन जैसे 1090 वुमेन पावर हेल्पलाइन/यू0पी0 112 पुलिस सहायता हेल्पलाइन/1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन/1098 चाइल्ड केयर हेल्पलाइन/108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन /102 एम्बुलेंस सेवा (गर्भवती महिलाओं के लिए)/101 अग्निशमन हेल्पलाइन/ 1930 साइबर हेल्पलाइन/ 14567 एल्डर हेल्पलाइन से सम्बन्धित सेवाओं से अवगत कराया गया। वहीं बालिकाओं को गुड टच व बैड टच के बारें में अवगत कराया गया एवं हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित पैम्फलेट भी वितरित किये गये। इस दौरान मिशन शक्ति केन्द्र टीम में उप निरीक्षक शिवशंकर शर्मा, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति, उप निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद यादव, आरक्षी विपिन कुमार, महिला कांस्टेबल करिश्मा उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!