गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा का हुआ आयोजन

डुमरियागंज। महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज में बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया। जागरूक अभियान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष,नारी शक्ति वंदन अधिनियम,मातृ शक्ति को सम्बल,निराश्रित महिला पेंशन योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि योजनाओ से संबंधी जानकारी दी गई। मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत बहु सम्मेलन भी आयोजित किया गया तथा उनके अधिकार के बारे में बताया गया व उनको जागरूक किया गया जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 112, पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108, एंबुलेंस सेवा,1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन,1098, चाइल्ड हेल्पलाइन,102, स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101अग्निशमन सेवा, के बारे में जानकारी दी गई व जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम में मिशन शक्ति प्रभारी महिला उप नि मीरा वर्मा,उ नि अकरम खाँ,उ नि देवेश मिश्रा,का इंद्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!