गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

नौतनवां : पागल कुत्ते ने 20 लोगों को काटकर किया घायल जिला अस्पताल रेफर

दैनिक बुद्ध का संदेश
नौतनवां। नगरपालिका मे पागल कुत्ते ने लगभग 20 लोगो को काटकर बुरी तरह से घायल कर दिया है। घायल लोग अपना इलाज करवाने हेतु सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र नौतनवा करवा रहें है। कुछ लोगों को तो कुत्ते ने इतनी बुरी तरह से काटा है कि उनको जिला अस्पताल महराजगंज को रेफर कर दिया गया है। कुत्ते ने मंदिर मे घुसकर पूजा कर रहें इंद्रदेव मिश्र पुत्र चंद्रभान निवासी हर्दिदाई को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया।

उन्हें भी जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया है। मनोज, किशन, सैज मोहम्मद, मोहम्मद सफीक, शिवपुजन विजय, सर्वजीत, असलम, उमाशंकर, सुरेंद्र चौधरी, अभितेज इत्यादि को काट लिया है। राम मनोहर लोहिया पी कालेज कि बी ए प्रथम वर्ष कि छात्रा शिखा सिंह को भी कुत्ते न काट लिया है। सूत्रों के मुताबिक कुत्ता पालतू बताया जा रहा है। खबर लिखें जाने तक न तो कुत्ते के मालिक और न ही नगरपालिका प्रशासन कुत्ते को पकड़ने कि कोशिस मे है।

 

Related Articles

Back to top button