गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बढ़नी मे बारह रबीउल अव्वल और गणेश चतुर्थी को लेकर शान्ति समिति की हुई बैठक

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी कस्बे में आगामी गणेश चतुर्थी और बारावफात जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण और सद्भावपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। पश्चिम पोखरे के मैरिज हॉल में हुई इस शान्ति समिति की बैठक की अध्यक्षता एसडीएम राहुल सिंह और शोहरतगढ़ के क्षेत्राधिकारी ने की। एसडीएम ने सीओ ने कहा कि सामाजिक एकता से ही शान्तिपूर्ण उत्सव सम्भव है। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने गणेश चतुर्थी और बारावफात के दौरान शान्ति और व्यवस्था बनाये रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग हैं और इन्हें तभी सफलतापूर्वक मनाया जा सकता है जब समाज के सभी वर्ग एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रखें। अधिकारियों ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा उदाहरण तभी देखने को मिलता है जब सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिलकर खुशी और भाईचारे के साथ त्योहार मनाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यही था कि आपसी तालमेल और सद्भावना के माध्यम से त्योहारों की गरिमा बनी रहे। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रमुख सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे, जिनमें सभासद निजाम अहमद, गणेश अग्रहरि, अब्दुल कयूम, धुरप चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष गौरव सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह और कई पत्रकार व नागरिक शामिल थे। सभी ने मिलकर यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया कि ये त्योहार समाज में प्रेम और सौहार्द का सन्देश लेकर आयें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!