दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

बलरामपुर। बड़े उहापोह के बाद दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ,एक अधिवक्ता द्वारा बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भेजे गए शिकायती पत्र से अधिवक्ता असमंजस में थे कि कही दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन बलरामपुर का चुनाव रद्द ना हो जाए। एल्डर कमेटी और चुनाव अधिकारी द्वारा निर्णय लेने के बाद शनिवार को चुनाव संपन्न हुआ।अध्यक्ष पद पर रमेश चंद्र त्रिपाठी 292 वोट पाकर विजई हुए वही दूसरे नंबर दयाशंकर के पक्ष में 80 वोट मिला।महामंत्री पद पर कमलेश्वर सिंह 329 वोट पाकर विजई हुए वही दूसरे नंबर पर रामजन्म के पक्ष में 180 मत मिला।सभी नव निर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री और निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को वरिष्ठ अधिवक्ता द्विजेंद्र मिश्रा,प्रेम श्रीवास्तव,संजय तिवारी,अजीत नारायण शुक्ल,युवा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शुक्ला,पवन कुमार शुक्ला सहित कई अधिवक्ताओं ने बधाई दिया है।




