गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ऑनलाइन मतदाता बनकर संगठन को मजबूत करें – देशबन्धु शुक्ला

बांसी/सिद्धार्थनगर। विद्या आदर्श इन्टर कॉलेज आजाद नगर बांसी में बांसी व मिठवल, ब्लॉक की अति महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष श्याम नन्दन शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसका संचालन देव कुमार त्रिपाठी ने किया। प्रदेश के प्रधान महासचिव जियारत हुसैन के आदेश अनुसार जिला उपाध्यक्ष श्याम घर पाण्डेय को जनपद के अन्दर उनके द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए किया जा रहे कार्यों को देखते हुए वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रभारी घोषित किया गया। 22 सदस्यों की तथा जिला कार्यकारिणी की घोषित किया गया, जिसका मनोनयन पत्र दिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव देशबन्धु शुक्ला ने सभी विद्वान शिक्षकों से आवाहन किया कि आप सभी लोग युद्ध स्तर पर ऑनलाइन मतदाता बनाकर अपने को मजबूत करते हुए संगठन को मजबूत करें। यह राजनीतिक दल विधान परिषदों से शिक्षकों की आवाज को दबाना चाहते हैं। एमएलसी को अपने मतदाता बनाकर उन्हें मत दिया था। वह विधान परिषद में जाकर राजनीतिक दलों के गोद में जाकर बैठ गये प्रदेश में वित्तविहीन शिक्षक महासभा के सामान्य अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह संरक्षक चन्द्र भूषण मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 एस0एन0 परिहार, प्रधान महासचिव जियारत हुसैन एवं आप सभी के सहयोग से कक्षा 9 से 12 तक ऑनलाइन पंजीकरण केन्द्रों का निर्धारण अंशकालिक से पूर्ण कालिक का दर्जा दिलाना और यूपीएमएसपी पोर्टल पर अध्यापक का डाटा भिजवाना व वर्तमान में गोरखपुर फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र मैं मतदाता बनवाना आपके सहयोग से आपके संगठन ने किया है। आप सभी लोग ऑनलाइन मतदाता बनाकर अपनी जीवकोपार्जन हेतु अपने मासिक मानदेय सहित अपने भविष्य को सुनिश्चित करने हेतु वित्तविहीन शिक्षक महासभा के संगठन को मजबूत करें और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में ब्लॉक बांसी के ब्लॉक अध्यक्ष व मिठवल के ब्लॉक अध्यक्ष तथा अन्य ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्षों सहित जिला कार्यकारिणी की सभी टीम की उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!