विहिप ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई महर्षि बाल्मीकि जयन्ती

सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू परिषद सिद्धार्थनगर द्वारा रविवार को महर्षि बाल्मीकि जयन्ती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि महन्थ शिवप्रसाद त्यागी एवं दिव्यांशु जी महाराज ने द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारभ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री सिंहेश्वरी मंदिर के संचालक एवं विहिप के धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख दिव्यांशु जी महाराज ने अपने सम्बोधन में कहा कि महर्षि बाल्मीकि जी नारद जैसे सन्त के प्रभाव में आये और उनका जीवन सन्त के रूप में हो गया। वे महाकवि भी थे जिन्होंने रामायण की रचना भी की। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओ ने महर्षि बाल्मीकि के प्रति पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उनके साहित्य, नैतिकता, धर्म और समाज सुधार की भूमिका पर चर्चा हुई। विहिप के पदाधिकारियों ने महर्षि बाल्मीकि को भारतीय संस्कृति के आदर्श कवि, ऋषि और समाज सुधारक के रूप में याद किया, जिन्होंने सत्य, धर्म, मर्यादा और समानता के संदेश समाज में स्थापित किये। इस प्रकार, विश्व हिन्दू परिषद ने महर्षि बाल्मीकि जयन्ती को धर्म, समाज और संस्कृति के आधार पर गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम के रूप में मनाया गया, जिसमें उनके जीवन और कार्यों को याद किया गया तथा उनके आदर्शों को अपनाने का सन्देश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय एवं संचालन जिला सहमंत्री जय प्रकाश ने किया। इस अवसर पर सन्त गिरी जी महाराज, जिला उपाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, जिला संस्कार प्रमुख रजनीश उपाध्याय, धर्म प्रसार प्रमुख आशीष सिंह, प्रचार प्रसार प्रमुख संदीप मद्धेशिया, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख पण्डित शारदा, नगर अध्यक्ष रजत त्रिपाठी, नगर मंत्री विपुल, सुभाष गुप्ता, विक्की, अंश उपाध्याय, नितिन, शुभम मौर्य, ओम त्रिपाठी, रोहित मिश्रा इत्यादि की उपस्थिति रही।



