श्रावस्ती में 26वां जनपदीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक समारोह संपन्न

श्रावस्ती/इकौना। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में आयोजित 26वें जनपदीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक समारोह का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पद्म सिंह चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा और कॉलेज के प्रबंधक राकेश कुमार खरे रहे। समापन अवसर पर अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई सहित विद्यालय परिवार ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल केवल शारीरिक क्षमता का नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक है। खेल हमें आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष करने की शक्ति प्रदान करते हैं।” प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई ने कहा कि “इस आयोजन से बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा उनके सर्वांगीण विकास में यह सहायक सिद्ध होगा।” कार्यक्रम में जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना ने ऑल ओवर चौंपियन का खिताब जीता, जबकि अलछेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा द्वितीय एवं चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती तृतीय स्थान पर रहा। खेल प्रतियोगिताओं के विजेतारू 19 वर्ष बालक वर्गरू रंजीत यादव ने 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रवेश कुमार ने 800 मीटर, 1500 मीटर व 5000 मीटर दौड़ में बाजी मारी। 17 वर्ष बालक वर्गरू मयंक गुप्ता समग्र विजेता रहे, जबकि किशन लाल ने 400, 800 व 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाया। 19 वर्ष बालिका वर्गरू जगतजीत इंटर कॉलेज की आंचल ने 100 मीटर, 200 मीटर व लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शाहिना ने 800 मीटर व 1500 मीटर में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 14 वर्ष बालिका वर्गरू नैना ने लंबी व ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद प्रतियोगितारू 17 वर्ष बालक वर्ग में सिद्धार्थ मिश्रा प्रथम, शिवम मौर्य द्वितीय, रामायण चौधरी तृतीय रहे। 19 वर्ष बालक वर्ग में राजकुमार चौहान प्रथम तथा अंकित शुक्ला द्वितीय स्थान पर रहे। 14 वर्ष बालक वर्ग में अभिषेक अवस्थी ने प्रथम और निखिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 17 वर्ष में फूलन प्रथम, 19 वर्ष में दीपांजलि साहू प्रथम एवं पूजा द्वितीय रहीं। भाला फेंकरू 19 वर्ष बालक वर्ग में महफूज खान प्रथम, मोइनुद्दीन द्वितीय और अब्दुल कादिर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में 17 वर्ष में प्रियंका प्रथम, आराध्या द्वितीय, तनु तृतीय रहीं, जबकि 19 वर्ष बालिका वर्ग में प्रतिभा सिंह प्रथम, दीप्ति सैनी द्वितीय और सोनाली तृतीय स्थान पर रहीं। समारोह में अवधेश कुमार चौधरी, अच्छेलाल चौधरी, शैलेंद्र कुमार वर्मा, हनुमान प्रसाद, अवधेश कुमार त्रिपाठी, तथा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा उदय प्रकाश त्रिपाठी सहित छायाकर शिवकुमार पाठक श्भास्कर नाथ विश्वकर्माश् व कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।




