घटी जीएसटी नया उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन

पयागपुर/बहराइच। बहराइच जिले के पयागपुर ब्लॉक में स्थित सभागार में घाटी जीएसटी नया उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा कुर्सी बाराबंकी विधायक साकेत प्रसाद वर्मा रहे। मुख्य अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया, तत्पश्चात पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने भी माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य अतिथि के साथ वर्तमान विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी का पयागपुर बाजार के सभी व्यापारियों के द्वारा माला पहनाकर भव्य रूप से स्वागत किया गया। बारी-बारी से मंच पर उपस्थित सभी लोगों का माल्यार्पण का स्वागत किया गया, मुख्य अतिथि के द्वारा पयागपुर के व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि साकेत प्रसाद वर्मा ने घटी जीएसटी मिला नया उपहार कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि जीएसटी कम होने के कारण जनता को काफी सहूलियत मिली है लेकिन इसको जागरूक करने के लिए हम सभी लोगों को लोगों के बीच में जाकर घटी जीएसटी के बारे में बताना पड़ेगा तब वह जान पाएंगे। खाने पीने के सामान, दवाओं एवं इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर जीएसटी का स्लैब चेंज हो गया है जो पहले 18 एवं 22 परसेंट था वह अब 12 एवं 18 परसेंट हो गया है इससे जनता को काफी फायदा मिलेगा। मोदी के प्रयास से दीपावली के पहले सभी देशवासियों को घाटी जीएसटी का उपहार दिया गया ताकि वह दीपावली अच्छे तरीके से मना सके। संबोधन के दौरान स्वदेशी वस्तुओं पर भी उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अपने देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग सभी लोगों को करना चाहिए। दीपावली त्यौहार पर सभी लोगों को मिट्टी के दीपक को खरीदना चाहिए ताकि हम आत्मनिर्भर बन सके। घटी जीएसटी से व्यापारियों में भी काफी उत्सुकता देखने को मिली, जिससे काफी खुश नजर आए और सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद भी दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वर्तमान विधायक सुभाष त्रिपाठी ने भी बताया कि जीएसटी में परिवर्तन होने से आप लोगों को काफी हद तक फायदा मिलेगा जो सामान पहले महंगा मिलता था अब वह जीएसटी की दर कम होने के कारण सस्ते रेट में मिलेगा, इससे जनता को मोदी सरकार के द्वारा किए गए प्रयास का खूब फायदा मिलता हुआ दिखाई पड़ेगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य अतिथि ने सभी लोगों को बताया कि जीएसटी के बारे में अगर बताना है तो अपने-अपने क्षेत्रीय लैंग्वेज के हिसाब से लोगों को समझाएं जैसे अगर कोई सामान पहले ₹20 में मिलता था अब वह ₹18 में मिल रहा है तब जाकर जनता जीएसटी की दर कम होने के बारे में जान पाएगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल पयागपुर के समस्त व्यापारी, ब्लॉक प्रमुख हुजूरपुर अजीत प्रताप सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा, निशंक त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडे जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी समाजसेवी आनंद बिहारी शुक्ला सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता का मौजूद रहे।




