गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जमीनी विवाद में दो पक्ष हुए आमने-सामने पुलिस ने पहुंच कर किया शांत

इटवा/सिद्धार्थनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भदोखर भदोखरी में बुधवार दोपहर जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। गनीमत रहा कि विवाद बढ़ने से पहले इटवा पुलिस मौके पर पहुंच गयी और दोनो पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। जानकारी के अनुसार भदोखर गांव में गाटा संख्या 20 की एकजाई जमीन पर रास्ता के विवाद को लेकर 08 अक्टूबर 2025 को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जाता है कि भदोखर के ग्राम प्रधान मारूफ हसन ने उसी जमीन में से लोगों के आने-जाने के लिए रास्ता दिया था। जबकि जमीन का बंटवारा अभी लंबित है। इसी बात को लेकर दूसरा पक्ष रास्ता खोदवाने के लिए जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंच गया। उस समय मौके पर कोई फोर्स मौजूद नहीं थी। जिससे माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। सूचना पाकर इटवा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में लिया गया। जिनमें ग्राम प्रधान मारूफ हसन, लड्डन, सगीर और बुधई शामिल हैं। ग्राम प्रधान भदोखर मारूफ हसन का कहना है कि मामला अभी लम्बित है। न्यायालय से कोई आदेश नहीं है। ऐसे में दूसरे पक्ष द्वारा जबरन उस पर जेसीबी चलाकर खोदना कानून अपने हाथ में लेने जैसा है। जो न्यायोचित नहीं है। फिलहाल गांव में फोर्स तैनात है और शांति व्यवस्था कायम है। इस सम्बंध में थाना अध्यक्ष इटवा श्याम सुन्दर तिवारी ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। जांच कर विविध कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!