कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की बालिकाओं को किया गया जागरूक

बलरामपुर। मिशन शक्ति के अंतर्गत कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की बालिकाओं को किया गया जागरूक बलरामपुरसमिशन शक्ति फेज-5.0 के दौरान दिनाँक 07 अक्टूबर 2025 को कस्तूरबा आवासीय विद्यालय देहात अचलापुर जनपद-बलरामपुर की कक्षा 06 से कक्षा 08 तक कि बालिकाओं द्वारा वन स्टॉप सेंटर बलरामपुर का भ्रमण किया गया। बालिकाओ को वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक द्वारा वन स्टॉप सेंटर के कार्य, सेंटर पर प्रदान की जाने वाली सुविधायें जैसे- पुलिस सहायता, आश्रय, कानूनी सहायता, आपातकालीन सहायता, परामर्श व स्वास्थ्य सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी ली गयी। बालिकाओ को साइको सोशल काउंसलर द्वारा की जाने वाली कॉउंसलिंग, केस वर्कर द्वारा केस पर कार्य करने व पैरामेडिकल पर्सनल द्वारा मेडिकल प्रक्रिया व स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की गई। बालिकाओ द्वारा वन स्टॉप सेंटर में आवासित महिलाओं से बात कर उनके बारे में जानकारी ली गई। भ्रमण के दौरान वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक श्रीमती गोल्डी चतुर्वेदी, साइको सोशल काउंसलर श्रीमती कविता पाल, केस वर्कर श्रीमती दीपिका तिवारी, पैरामेडिकल पर्सनल कुमारी सना, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वॉर्डन सीरी हसन, अध्यापिका दीप माला, पूनम जायसवाल व महिला कांस्टेबल खुशबू यादव सहित स्कूल की बालिकायें उपस्थित रहीं।



