गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाकियू संस्थापक व किसानों के मसीहा स्व0 महेन्द्र सिंह टिकैत की मनाया गया 90वीं जयन्ती

सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक व किसानों के मसीहा स्व0 महेन्द्र सिंह टिकैत की कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को 90वीं जयन्ती मनाया गया। जिसमें महात्मा टिकैत के द्वारा किये गये किसान हित के कार्यों को याद किया गया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक अरविन्द कुमार शुक्ला तथा जिला अध्यक्ष प्रदीप प्रधान द्वारा किया गया। बैठक में जनपद सिद्धार्थनगर के तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित रहें। इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष बस्ती सूर्य प्रकाश सिंह, पूर्वांचल सचिव मु0 सादिक अली, पूर्वांचल उपाध्यक्ष मु0 अख्तर, जिला उपाध्यक्ष मो0 हाशिम, जिला सचिव उपेन्द्र कुमार यादव, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुदामा गुप्ता, जिला प्रवक्ता लक्ष्मण चौधरी, प्रचार मंत्री राजाराम लोधी, तहसील अध्यक्ष चौतू प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, ब्लाक अध्यक्ष इटवा कन्हैयालाल पटेल, सरवन कुमार, ब्लाक अध्यक्ष शोहरतगढ़़ कन्हई प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष मो0 मुनीफ खान सहित तमाम किसान यूनियन के साथीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!