गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लें संकल्प – उग्रसेन सिंह

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ के ग्राम सभा गायघाट में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह द्वारा सोमवार को पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। वहीं पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने पीडीए जन चौपाल के माध्यम से समाजवादी पार्टी की नीतियों और उपलब्धियां बताते हुए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के आयोजक मदन निषाद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरि नारायण यादव एवं संचालन सूरज त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर मदन निषाद, विशाल, अरविन्द, राजकुमार, अयोध्या, सन्तोष निषाद, शिवरतन निषाद, मंजू, सरस्वती, मीना देवा, नेहा, गंगावती, संगीता, सुमन, रामू यादव, पप्पू सिंह, गुड्डू सिंह, उमेश यादव, मगनी यादव, सूरज त्रिपाठी, नरेन्द्र कुमार, सर्वेश कुमार, नीरज कुमार सहित भारी संख्या में निषाद समाज के लोग और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!