गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सदर विधायक ने फीता काट कर किया मेडिकल स्टोर का उद्घाटन

सिद्धार्थनगर । विकास खण्ड बर्डपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बर्डपुर न.2 के टोला भगवानपुर में सदर विधायक श्यामधनी राही जी ने करन मेडिकल सेंटर का फीता काट कर उद्धाटन किया। संबोधन के दौरान सदर विधायक जी ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता को इस मेडिकल सेंटर के खुलने से प्राथमिक स्वास्थ्य से संबंधित दवावों से काफी राहत मिलेगी । अब ग्राम सभा के सभी लोगों को अब दूर जाकर दवाइयां लेने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि गांव के पास ही मेडिकल स्टोर खुलने से बहुत सहुलियत रहेगी । इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय ,जिला पंचायत सदस्य सब्बलु साहनी जी, जय प्रकाश गुप्ता, शफीक अहमद बीडीसी , विनय वर्मा, शिवकरन, श्री धर्मराज, एजाज अहमद, संजय कन्नौजिया, सेराज अहमद, राम शरण, दुर्गा चरन यादव , कृष्णा चौधरी, संदीप यादव,विजय यादव, सुरेश कुमार, विजय मिश्रा, राम मिलन संचालक रामकरन सहित गांव की तमाम व्यक्ति ,महिलाएं ,बच्चे व बुजुर्ग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!