लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर होने वाली आगामी 8 नवंबर को ‘सरदार यूनिटी मार्च पदयात्रा’ की की गई बैठक

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर बहराइच। आज विधान सभा पयागपुर में लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर आगामी दिनांक 8 नवम्बर 2025को आयोजित होने वाले सरदार यूनिटी मार्च पद यात्रा की कार्य योजना बैठक सेंट जेवियर स्कूल भूपगंज में एक बड़ी सभा के साथ सम्पन्न की गई। यह पद यात्रा भग्गड़वा संचित सिंह के प्रतिष्ठान से शुरू होकर हुजूरपुर हनुमान मंदिर पर सभा के साथ सम्पन्न होगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह संचित, जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी, सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि कमलेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सच्चिदानंद पाठक,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ता आनंद बिहारी शुक्ला मण्डल अध्यक्ष गण प्रमोद पाण्डेय, दुर्गेश सिंह रैकवार, विष्णु दयाल चौहान, राम निवास निषाद व सन्तोष गौतम, मंडल महामंत्री गण बबलू रावत, धनलाल पांडे ,प्रवीण त्रिपाठी, प्रखर सिंह, विनय वर्मा, सुधीश जायसवाल,प्रदीप शुक्ला सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।




