उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बारावफात को लेकर प्रशासन अलर्ट,सौहार्द बना मनाए त्यौहार

कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर।आगामी त्यौहार क्षेत्र में ईद-उल-मिलादुन्नबी (बारावफात) के दृष्टिगत कोतवाली कपिलवस्तु पुलिस बल द्वारा सीआरपीएफ, आरएएफ के जवानों के साथ कस्बा अलीगढ़वा, बजहा बाजार,नोनहवा में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का अहसास दिलाया गया।चलते हुए कस्बा वासियों से शांति व्यवस्था के साथ आपसी सौहार्द बना कर पर्व मनाने की अपील किया गया। चौराहों पर चर्चा रहा कि,जवानों की गस्त देख अराजकतत्वों में भय व्याप्त हुआ है, इस दौरान कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह, जितेंद्र कुमार ओझा कमांडेंट 91 वाहिनी द्रुत कार्य बल, जगदीप सिंह सहायक कमांडेंट 91 वाहिनी द्रुत कार्य बल की उपस्थिति रही।




