विजयदशमी पर्व पर भव्य मेले का आयोजन

गोरखपुर। विकासखंड गोला के मटियरीया गांव में शुक्रवार विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रामलीला मैदान पर आयोजित मेले में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने हिस्सा लिया।मेले में रावण का एक विशाल पुतला आकर्षण का केंद्र रहा।सुबह से शाम तक लोगों ने विभिन्न दुकानों और बच्चों के लिए लगाए गए झूलों का आनंद लिया। मेले की एक खास विशेषता यह रही कि महिलाओं और पुरुषों के लिए मेला देखने की अलग-अलग व्यवस्था की गई थी।शाम को अंगद रावण संवाद राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया।भगवान राम ने रावण का वध कर असत्य पर सत्य की विजय स्थापित की। इसके बाद आयोजकों ने राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की मंत्रोच्चार के साथ आरती की।समिति सदस्य आलोक शर्मा(अध्यापक)ने बताया मेले को सफल बनाने मे गॉव के युवा को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई ।वर्षा के बावजूद उत्साह मे कमी नही आयी।सुरक्षा व्यवस्था के लिए गोला चौकी प्रभारी दारा आये पुलिस बल मेले में लगातार गश्त करते रहे।इस इस दौरान रामलीला अध्यक्ष पंडित विजय प्रकाश शर्मा उपाध्यक्ष राजकपूर शर्मा, कोषाध्यक्ष सुबेदार शर्मा, विनोद शर्मा चन्द्रधर शर्मा प्रो.सच्चिदानंद शर्मा अजय शर्मा एडवोकेट ,कलाकार निखिलेश भट्ट अंशुमान शर्मा अम्बेश शर्मा हरेंद्र भट्ट आनंद भट्ट विवेक निरज भट्ट नितेश,माखन,दिपक शर्मा सतेन्दर शर्मा , आशु सहित हजारों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।




