गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

हजारों लोगों ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

बांसी। तहसील क्षेत्र के ग्राम जगमोहनी कुटी पर शारदीय नवरात्रि के विजयदशमी पर मनाए गए सामूहिक भंडारे में देर शाम तक हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । 02 अक्टूबर विजय दशमी को मनाए जाने वाला भंडारा सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो गया था । पूरे दिन चले गायक मंडली द्वारा भक्ति रस में डूबे भजनों और देवी गीत का गायन भी हुआ। उल्लेखनीय है कि परंपरागत रूप से मनाए जाने वाले भंडारे में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित होते रहे हैं। आए हुए लोगों द्वारा प्रसाद के रूप में पूरी छोले और हलुआ का प्रसाद ग्रहण करके भजनों का आनन्द लिया गया। इसी दिन यहां पर मेले का भी आयोजन होता है।कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉक्टर चंद्रशेखर त्रिपाठी,दिलीप चतुर्वेदी, भोला पाठक,शम्भू कश्यप, रितेश वाजपेई, राकेश दूबे, जय गोविन्द साहू,रुपेश महाजन मनोज बाबा, ऋषि श्रीवास्तव, जगदंबा मिश्रा, हरगोविंद साहू, सुरेश, रिंकू उपाध्याय, सोनू वर्मा, पशुपति अग्रहरि, रूपेश महाजन, राकेश त्रिपाठी, गिरिजेश द्विवेदी,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!