गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

थाना को0 देहात पुलिस द्वारा धर्म परिवर्तन कराने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार

बलरामपुर। वादिनी निवासी ग्राम भगवानपुर थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर द्वारा सूचना दिया गया की उनकी पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शादी का झासा देकर भगा ले गया है । उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-294/2025 धारा 87 इदे बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में दिनांक 16.08.25 को पीडिता को बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी विवेचना से अभियुक्त शादाब पुत्र इकबाल निवासी ग्राम लखाही थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर व अभियुक्ता जमीलुननिशा पत्नी स्व0 इकबाल नि0 उपरोक्त का नाम प्रकाश में आया तथा यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि अभियुक्तगणो के द्वारा पीडिता के मर्जी के विरूद्ध धर्म परिवर्तन करा कर निकाह करा दिया गया है जिसके कारण मुकदमा उपरोक्त में धारा-3/ 5(1)/5(पपप) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम व 3(2)/ 5 एससी/एसटी एक्ट की बृद्धि कर अभियुक्त शादाब को पूर्व मे ही गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा चुका है । तथा अभियुक्त जमीलुननिशा वांछित चल रही थी।पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी, थाना को0 देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व मेंदिनांक 30.09.25 को उ0नि0 अनुप कुमार सिंह मय हमराही कर्मचारीगणो के साथ थाना स्थानीय से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र व पेंडिंग विवेचना में क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता जमीलुननिशा उपरोक्त को उसके घर लखाही थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर से नियमानुसार गिरप्तार कर माननीय न्यायालय जनपद बलरामपुर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!