समितियो के संयुक्त तत्वाधान में बाढ़ पूर्वानुमान र्कार्यक्रम के अंतर्गत वालेटियरोका दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

बलरामपुर। श्री गणेश होटल मे सीड एवं सहयोगी संस्था तराई एनवायरनमेंट अवेरनेस समिति के तत्वाधान मे बाढ़ पूर्वनुमान कार्यक्रम के अंतर्गत वालेंटियर का दो दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरे दिन आयोजन किया गया।जिसमे प्रशिक्षण का उद्देश्यसमुदाय को बाढ़ के जोखिमों से सुरक्षित रखने हेतु प्रशिक्षित स्वंयसेवकों की टीम तैयार करना। स्वंयसेवकों को बाढ़ पूर्व चेतावनी, बचाव, राहत एवं पुनर्वास की जानकारी देना।आपदा प्रबंधन योजनाओं में स्थानीय स्तर पर उनकी भूमिका को स्पष्ट करना।बाढ़ पूर्वानुमान की अवधारणा एवं महत्व।बाढ़ के संकेत, चेतावनी स्तर एवं पूर्व सूचना प्रणाली।स्थानीय संसाधनों की पहचान।आपदा के समय समुदाय की भूमिका तत्पश्चात 5 ग्रुप बना कर समूह चर्चा किया गया जिसमे अतुल कुमार श्रीवास्तव, विजय मौर्या, नानबाबू, सोनू मौर्या, विजय प्रकाश ने बाढ़ के द्वारान होने वाली समुदाय स्तर के चुनौती को साझा किया तत्पश्चात् आपदा विशेषज्ञ अरुण जी के द्वारा बाढ़ से कटान, एवं मुआवजा,दामिनी, सचेत एप,के बारे मे जानकरी दी तत्पश्चात् दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया आज के प्रशिक्षण मे आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह मास्टर ट्रेनर अवधेश शर्मा, कम्युनिटी मोब्लिज़र पल्लवी मिश्रा, अलोक मिश्रा, त्रिलोकी तिवारी एवं 35 प्रतिभागी उपस्थिति रहे।




