गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोरखपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक का किया गया बहिष्कार

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोलाबाजार/गोरखपुर। गोला क्षेत्र स्थित बंशीचन्द पी जी कॉलेज चिलवा पर गुरुवार को महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार किया गया।

रा से यो के बरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा आलोक सिंह ने स्वयं सेवकों/स्वयं सेविकाओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के बिरोध में शपथ दिलाया। कार्यक्रम अधिकारी महाविद्यालय के उप प्राचार्य डा सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि पॉलिथीन सम्पूर्ण पर्यावरण के लिए खतरनाक है। पॉलीथिन मिट्टी में गलता नही है। जलाने पर जहरीली गैस छोड़ता है। और जल के सम्पर्क में आने पर कैंसर जनित पदार्थ छोड़ता है। प्रत्येक मनुष्य को अपने बहुमूल्य जीवन को बचाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग बन्द कर देना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्वयं सेवक व सेविकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!