शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले एक व्यक्ति के विरूद्ध हुई कार्यवाही

गोल्हौरा/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी इटवा शुबेंदु सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता थाना गोल्हौरा के नेतृत्व में बुधवार को संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एक व्यक्ति के विरूद्ध धारा 170 (1)/126/135 बीएनएसएस की निरोधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया। वहीं विवाद का कारण पता चला कि दोनो पक्ष आपस में सगे पट्टीदार है, दोनों में पारिवारिक विवाद है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त हरिश्चन्द्र पुत्र गंगाराम सा0 विशुनपुर थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रणविजय सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल रणविजय यादव, कांस्टेबल रविकान्त मिश्रा मौजूद रहें।




