सिद्धार्थनगर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने बाढ़ पीड़ितों में बाटी राहत सामग्री

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी/सिद्धार्थनगर। चारों तरफ बाढ़ का प्रकोप है। लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। लोगो का जीवन अस्त व्यस्त है। इसी क्रम में पिछले कई दिनों से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग ने बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुच कर लोगों के कुशल क्षेम पूछते हुए बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित किया। यह क्रम आगे बाढ़ की सामान्य स्थिति बनने तक जारी रहेगा।
इस क्रम में बांसी ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित गांव खमरिया बुजुर्ग, खमरिया खुर्द गनवरिया, तारा गुजरौलिया, और भगौतापुर आदि गाँवो में विभाग के कार्यकर्ताओं ने भोजन पैकेट, बिस्किट, चूड़ा गुड, और पानी का बोतल, आदि सामान वितरित कर बाढ़ पीड़ितों के संकट की घड़ी में उनका साथ दिया। इस कार्यक्रम में जिला संचालक दिनेश, सह जिला संघचालक राम अजोर, जिला कार्यवाह मोहित कुवंर श्रीवास्तव, नगर कार्यवाहक दिवाकर उपाध्याय, नगर विस्तार पंकज, सम्पर्क प्रमुख भूपेश, सेवा प्रमुख ज्ञानेंद्र जिला बौद्धिक प्रमुख अंगद पाठक, गो सेवा प्रमुख सुभाष, सह नगर कार्यवाह रवि चौधरी एवं उपेंद्र त्रिपाठी खंड सेवा प्रमुख देवेंद्र चौबे, भोला मिश्रा ,खंड कार्यवाह राजेश मिश्र ,भीम, बालमुकुंद पांडे, सुमित ,राकेश राजनाथ देवेश, महेंद्र, संकटा, रामचंद्र, दुर्गेश आदि लोगों ने सहयोग किया। और यह सहयोग आपदा समाप्त होने तक जारी रहेगा।




