उत्तर प्रदेशबलरामपुर
आस्था और सद्भाव का प्रतीक गुरुचिहवा समय माता का मंदिर

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। पचपेड़वा विकास खंड के गुरुचिहवा समय माता मंदिर आस्था,श्रद्धा और सद्भाव का प्रतीक है जहां हिंदू समाज के साथ मुस्लिम महिलाए भी मनोकामना पूर्ण होने पर प्रसाद चढ़ानेऔर धूपबत्ती जलाने आती है,सोमवार और शुक्रवार को भीड़ भी लगती है।मंदिर के प्रबंधक सतीश चन्द्र मिश्र उर्फ पप्पू ने बताया कि यह मंदिर हम लोगो के पूर्वजों द्वारा स्थापित है,कालांतर में कई लोगो की मनोकामना पूरी होने से आस पास के लोगो का भीड़ मंदिर में मनौती मागने आती है।मंदिर में भंडारा,भजन, कीर्तन,भागवत कथा भी होता रहता है।नेपाल के कई श्रद्धालु यहां पूजा करने आते है। प्रबंधक द्वारा मंदिर परिसर में एक शिव मंदिर भी निर्माणाधीन है,भक्तो के रुकने के लिए एक टीन शेड भी बना है,मंदिर में सी सी टी वी कैमरा भी लगाया गया है।



