शब-ए-बारात को लेकर पुलिस ने किया पैदल गस्त

दैनिक बुद्ध का सदंेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। आगामी शब-ए-बारात त्यौहार को लेकर सोमवार को शोहरतगढ़ कस्बा में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने स्थानीय पुलिस बल के साथ जुलूस मार्ग पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह को आवश्य निर्देश भी दिए। जानकारों की माने तो आगामी त्यौहार को लेकर शोहरतगढ़ पुलिस पूरी तरह से एलर्ट है और सोशल मीडिया पर भी नज़र बनाये हुए है।त्यौहार को लेकर जामा मस्जिद सदर अल्ताफ हुसैन ने बताया कि शब-ए-बारात को गुनाहों की माफी की रात कहा जाता है। मान्यता है कि इस रात अल्लाह अपने बंदों के गुनाह माफ कर देता है और उनकी दुआओं को सुनता है। विश्वास है कि इसी रात अल्लाह आगामी साल के लिए इंसानों की जिंदगी, मौत, रिज़्क और तकदीर से जुड़े फैसले दर्ज करता है। इसीलिए लोग नमाज, दुआ और इबादत करते हैं। शब-ए-बारात त्यौहार पर दो दिन का रोजा भी रखा जाता है जो सैंकड़ो रोजे के बराबर है।उन्होंने यह भी बताया कि त्यौहार को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।




