भारत-नेपाल सीमा पर आरएसएस निकालेगा पथ संचलन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ कस्बे के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पर बुधवार की शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शोहरतगढ़ खण्ड की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिला प्रचारक विशाल जी ने शताब्दी वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तैयारियों पर चर्चा किया। बैठक में भारत-नेपाल सीमा खुनुवां में निकलने वाले पथ संचलन पर विशेष चर्चा की। जिला प्रचारक ने बैठक में शोहरतगढ़ खण्ड के आठों मण्डल यानि कि चेतरा, डोहरिया, पल्टादेवी, चिल्हियां, संन्तोरा, परिगवा, मडवा, गड़ाकुल मण्डल में शताब्दी वर्ष की तैयारियों के बारें में समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष उत्सव के रूप में मनाया जाना है। इस शताब्दी वर्ष में दो से 15 अक्टूबर के बीच विजयादशमी उत्सव मनाया जायेगा। शोहरतगढ़ खण्ड में दो स्थान खुनुवां व चिल्हियां में पथ संचलन निकाला जायेगा। खुनुवां में 6 अक्टूबर को दोपहर बाद पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकलेगा। यह संचलन सरस्वती शिशु मंदिर से भारत-नेपाल सीमा तक निकाला जायेगा। उन्होंने पूर्ण गणवेश पर जोर देते हुए कहा कि कि 14 से 50 साल की उम्र के बीच के स्वयंसेवकों पर गणवेश के लिए जोर देना है। खण्ड के सभी पदाधिकारी 14 से 35 वर्ष की उम्र के लोगों पर गणवेश को लेकर विशेष जोर दें, ताकि स्वयंसेवकों की संख्या अच्छी रहें। उन्होंने मंच, सज्जा, संचलन रूट आदि पर विशेष जोर दिया। बैठक में खण्ड कार्यवाहक पंकज श्रीवास्तव, भारतीय मजदूर संघ के संयुक्त मंत्री सुरेन्द्र पाल, सन्तोष कुमार सिंह, अमित चौधरी आदि मौजूद रहें।




