गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

युवा पत्रकार प्रेसक्लब की बैठक कार्यालय पर हुई सम्पन्न

पुरानी कार्यवाहियों के साथ अन्य बिन्दुओं पर भी हुई विशेष चर्चा

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के एक पत्रकार कार्यालय पर बुधवार को दिन में 3 बजे युवा पत्रकार प्रेस क्लब की मासिक बैठक सरताज आलम व विशिष्ट अतिथि जिला रिपोर्टर योगेन्द्र जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। वहीं बैठक में युवा पत्रकार प्रेसक्लब के पदाधिकारियों का न आना चिंतनीय रहा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वाईजेपीसी के सरताज आलम ने कहा कि आज की बैठक में पदाधिकारी गण पत्रकार साथियों की अनुपस्थिति चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि नये पत्रकारों की वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा हीनभावना से देखा जा रहा है, जो गलत है। विशिष्ट अतिथि जिला रिपोर्टर योगेन्द्र जायसवाल ने कहा कि पत्रकारिता की गरिमा एवं सुरक्षा निष्पक्ष पत्रकारिता करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में यदि सच हुआ स्पष्ट लेख है तो पत्रकार का गरिमा बना रहेगा। पत्रकार कानून का चौथा स्तम्भ है, पत्रकारों द्वारा समाज में हो रहे अच्छाई व बुराई की अपने लेख के बल पर कानून, नागरिक, शासन व प्रशासन का आंख खोलता है। वहीं बैठक में पत्रकारों द्वारा निम्न मुद्दों पर चर्चा किया गया। इस दौरान सरताज आलम, योगेन्द्र जायसवाल, सुशील कुमार खेतान, राकेश बाबा, अखिलेश सिंह, पवन पटेल, इसरार हुसैन, रमेश पाण्डेय, इन्द्रेश तिवारी, विनीत चौधरी, सन्तोष चौधरी (भीम), वसीम अख्तर सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!