गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडादेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोंडा : गोंडा सासंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार मुलाकात, जल्द मिल सकती जनपद वासीयो को सौगात

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोंडा। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की इस शिष्टाचार मुलाकात में खास आकर्षण के केंद्र सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह रहे। मुलाकात काफी समय तक चलती रही और इसी दौरान बहुत कुछ गोपनीय मुद्दों पर भी वार्तालाप गोंडा के विकास को लेकर किया गया। सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह अपने क्षेत्र में ईमानदारी, नेक दिली एवं अपनी पार्टी के प्रति संपूर्ण कर्तव्य निष्ठा के लिए जाने जाते है। यही सब गुण सांसद गोंडा की साफ एवं स्वच्छ व्यक्तित्व में चार चांद लगाते हैं। इन्हीं सब विशेषताओं से इनकी छवि गोंडा के सभी नेताओं से अलग अपना एक विशेष स्थान भाजपा पार्टी में बना रखी है अपने सरल सहज एवं अपने दयालु स्वभाव से सांसद गोंडा बड़े पदाधिकारीयो में हमेशा चर्चा का विषय बने रहते है। और यही लोकप्रियता कहीं ना कहीं विरोधियों की आंखों में अखरता हैं।

सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह की अपने क्षेत्र में इतनी जनलोकप्रियता है कि उनका दबदबा देखकर विरोधी भी विरोध करने से पहले सौ बार सोचते हैं। इसी बीच सांसद गोंडा की ताकत में कई गुना इजाफा और हो गया है राज परिवार के छोटे कुंवर विक्रम सिंह जो कि सांसद गोंडा के छोटे भाई है वह भी अपने बड़े भाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बराबर सहयोग और पार्टी के कार्यों में सांसद गोंडा के कुशल दिशा निर्देशन में बढ़ चढ़कर भाजपा के सभी कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।मुलाकात के इस अवसर पर सांसद गोंडा कीर्ति वर्धन सिंह ने अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया एवं विकास परियोजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। सांसद गोंडा की यह मुलाकात काफी सकारात्मक रहा और इसका कुछ ना कुछ परिणाम आने वाले समय में गोंडा क्षेत्र में देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button