पयागपुर थाने का पुलिस अधीक्षक नगर के द्वारा किया गया औचक निरीक्षण
दुर्गा पूजा, कलश यात्रा और प्रतिमा विसर्जन आदि के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

पयागपुर बहराइच। पयागपुर थाने का अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया तथा थाना पयागपुर के विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई एवं दुर्गा पूजा, कलश यात्रा और प्रतिमा विसर्जन आदि के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। शेष अभियोगों का शीघ्र अनावरण करते हुए बरामदगी/गिरफ्तारी करने के साथ, चार पहिया/दो पहिया वाहन में बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, लाल-नीली बत्ती व प्रेसर हॉर्न आदि का चालान करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा अन्य निम्नलिखित दिशा निर्देश दिये गये। दुर्गा पूजा, मूर्ति स्थापना, विसर्जन जुलूस एवं दशहरा उत्सव को बिना किसी विघ्न के संपन्न कराने का पूरा रूट मैप तैयार करेंगे। दुर्गा पूजा त्यौहार में किसी भी प्रकार की उत्पन्न हो रही छोटी से छोटी घटना/समस्या की सूचना अविलम्ब कंट्रोल रूम को देंगे। प्ळत्ैकी प्रार्थना पत्र को समययुक्त व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण व मुकदमा पंजीकृत कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैंको की नियमित रूप से चेकिंग करते हुए अपेक्षित कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
ड्रोन से हो रही चोरी की अफवाह के बारे में समीक्षा की गई तथा थाने पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त करते हुए रात्रि गस्त एवं संदिग्धों की चेकिंग हेतु दिशा निर्देश दिये गये।




