उत्तर प्रदेशबलरामपुर
सांड़ की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल

गैसड़ी बलरामपुर। गौरा तुलसीपुर मार्ग पर अहिरौली गांव के पास बुधवार दोपहर बीच सड़क पर अचानक दो सांड आपस में भिड़ गए जिसके चपेट में आने से बाइक सवार दो वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गौरा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के पास दोपहर 12 बजे के करीब दो सांड आपस में भिड़ गए। वह लड़ते-लड़ते सड़क के बीचों बीच में आ गए। जिला सिद्धार्थ नगर के थाना त्रिलोकपुर के रोहनीभारी निवासी शुक्रुल्लाह 60 सिकौथा निवासी जैनुल्लाह 49 बाइक से तुलसीपुर की तरफ जा रहे थे। सांड लड़ते लड़ते उनकी बाइक से टकरा गए। इससे बाइक अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिर गये इस दौरान दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को गौरा चौराहा पर स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों का इलाज जारी है।




