कांग्रेस नेता व वरिष्ठ पत्रकार घनशयाम मिश्रा को लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्वांजलि

बलरामपुर। सोमवर को जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के शिविर कार्यालय पर जिला महासचिव स्वर्गीय घनश्याम मिश्रा के असमायिक निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस सभा में युवा पत्रकार प्रेस क्लब,व बुद्ध का संदेश एवं प्रेस के सभी पत्रकार बंधुओ ने भी नाम आंखों से घनश्याम मिश्रा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं पत्रकार बंधुओ ने श्रद्धांजलि सभा में सभी कांग्रेसियों ने अपने नेता का पुष्प माल्यार्पण कर भावभिन्न श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस शिवलाल ने कहा कि यह समय मेरे और पार्टी के लिए बहुत ही कठिन है घनश्याम जी कमी पार्टी को हमेशा चलेगी उनके रिक्त स्थान की पूर्ति अब बहुत ही मुश्किल है प्रदेश महासचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि श्री मिश्र मेरे छात्र जीवन के साथी थे हम उनकी कर्मस्ता के बहुत ही कायल थे उनका जाना बहुत दुखद है और अध्यक्ष कांग्रेस अनुज कुमार सिंह ने कहा कि हम सब श्री घनश्याम दादा जी के संगठन के प्रति समर्पण को कभी नहीं भूल सकेंगे और ब्लॉक प्रमुख राजबहादुर यादव ने कहा कि मेरे साथ उनका गांव-गांव जाकर संगठन सृजन का अभियान करना आज मुझे बहुत अधिक याद आ रहा है जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने कहा कि उनके व्यक्तित्व की सरलता को याद किया जाएगा पीसीसी सदस्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने कहा कि घनश्याम मिश्रा जी हम सबके प्रिय नेता थे उनका ना रहना बहुत ही दुखद है श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार अधिवक्ता राजीव मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार,प्रमोद कुमार मिश्रा वारिष्ट पत्रकार, प्रशांत शुक्ला पत्रकार बृजेश चौहान, अवधेश पाल सिंह,अजय कुमार मिश्रा रामचंद्र आयुष मिश्रा रमन मिश्रा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता श्री सतीश श्रीवास्तव जी सहित बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे।




