गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सेवा पखवाड़ा के तहत बांसी वन रेंज परिसर में किया गया वृक्षारोपण

बांसी। गुरुवार 18 सितम्बर को वन रेंज बांसी के परिसर में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वन क्षेत्र अधिकारी के देखरेख में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर के पी त्रिपाठी पूर्व प्राचार्य रहे।इस अवसर पर उन्होंने वृक्ष और उसके महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदि काल से ही वृक्ष मानव जीवन का अभिन्न सहयोगी रहा है। वैदिक समाज में इसे देवताओं के बराबर सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज इस बात की आवश्यकता है कि अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण किया जाए। वन क्षेत्र अधिकारी शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि एक समय था जब लोग पेंड पौधों को लगाकर उसका ध्यान रखते थे आज उससे आगे बढ़कर शासन और प्रशासन स्तर से ये नेक कार्य किया जा रहा है। आप सभी के सहभागिता से बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा नीम,अमरुद सहजन, चितवन के वृक्षों का रोपण किया गया एवं परिसर में बने हुए झंडा पार्क की पूरी सफाई सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर किया गया।कार्यक्रम में रंग ऑफिसर राजकुमार दुबे बन दरोगा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!