गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बलरामपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्म दिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया

बलरामपुर। बलरामपुर जनपद मुख्यालय कांग्रेस कैंप कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई स्वर्गीय श्री गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि श्री गांधी का योगदान अति महत्वपूर्ण रहा स्वर्गीय श्री गांधी ने जहां 18 साल के लड़कों को मताधिकार प्रदान की तो वहीं दूसरी तरफ सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश को ऊंचाइयों तक ले जाने का काम किया किसी क्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि स्वर्गीय श्री गांधी अपने अल्प समय के कार्यकाल में विपरीत परिस्थितियों में देश को आगे बढ़ने का काम किया उनके योगदान को देश कभी भूल नहीं सकता तो वहीं महासचिव घनश्याम मिश्र ने कहा कि श्री राजीव गांधी जी का जन्म दिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है उक्त अवसर पर जिले के कांग्रेस जनों ने मेमोरियल चिकित्सालय आदि जगहों पर फल वितरण किया तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया उक्त अवसर पर मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी अवधेश पाल सिंह उमाशंकर तिवारी उमाशंकर तिवारी देवेंद्र पांडे राजेश कुलदीप बंठे सिंह पूर्व प्रधान नंदलाल वर्मा प्रधान लंबरदार गुरबचन पृथ्वी गुजराती मोहम्मद जमील विनय मिश्रा लाल साहब श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी बृजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!