बांसी में कायस्थ समाज की तरफ से सामूहिक पूजन और हवन का कार्यक्रम का आयोजन

बांसी। बांसी में कायस्थ समाज की तरफ से यम द्वितीया के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के सामूहिक पूजन और हवन का कार्यक्रम गौरी स्टेट स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में तहसीलदार मजिस्ट्रेट बांसी पीयूष श्रीवास्तव भी पहुंचे। राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में सतीश चंद्र विजय ने पंडित की भूमिका निर्वाहन की और उन्होंने पूजन कार्य संपन्न कराया उसके उपरांत सभी चित्रांश बंधुओं ने पैड और कागज लेकर भगवान श्री राम का नाम लिखकर लिखने का शुभारंभ किया। सामूहिक पूजन के बाद सामूहिक हवन का कार्यक्रम किया गया उसके उपरांत प्रसाद वितरण हुआ। पूजन कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमशंकर श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव,सुरेन्द्र श्रीवास्तव, सतीश चंद्र विजय, मोहित श्रीवास्तव, डॉ सुशील श्रीवास्तव सागर ने भी संबोधित किया। इस दौरान कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, रवींद्र श्रीवास्तव,धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सात्विक श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव, भरत किशोर श्रीवास्तव, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, वीर श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार, संजय श्रीवास्तव, अभिनेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, शिवांश श्रीवास्तव, शुभ श्रीवास्तव,नवीन कुमार बख्शी,प्रदीप कुमार सहित भारी संख्या में मौजूद रहे।




