भवानीगंज मंडल में भाजपा का जनसंपर्क कार्यक्रम

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। भवानीगंज मण्डल में मंगलवार को दुर्गा माता मंदिर पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भवानीगंज मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष उदयशंकर श्रीवास्तव की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम को चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव लोकतंत्र की सबसे जमीनी इकाईकृपंचायती राज व्यवस्थाकृको मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्पण और कड़ी मेहनत यह दर्शाती है कि भाजपा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक ऐसी विचारधारा है जो जनसेवा को सर्वाेच्च मानती है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता से भावी रणनीतियों पर संवाद किया गया। जनसमूह को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि जनता का समर्थन, आशीर्वाद और विश्वास ही उनकी असली प्रेरणा है। इस दौरान मदन चौधरी, मनीष सिंह, राजू वर्मा, पप्पू वर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, विनोद दुबे, वीरू मिश्रा आदि मौजूद रहे।




