गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एक पेड़ मॉ के नाम भावानत्मक लगाव, खेसरहा ब्लॉक में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

सिद्धार्थनगर। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ0प्र0 शासन के शासनादेश द्वारा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत एक पेड़ मॉ के नाम 2.0, एक ही दिन में 37 करोड़ पौधारोपण किये जाने का लक्ष्य के सापेक्ष आंकाक्षी विकास खण्ड खेसरहा, ग्राम पंचायत फरीदाबाद में मुख्य अतिथि अध्यक्ष, राज्य ललित कला अकादमी, उ0प्र0 सुनील कुमार विश्वकर्मा, एवं विशिष्ट अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, वृक्षारोपड़ नोडल अधिकारी सिद्धार्थनगर/सदस्य (न्यायिक)एस.वी.एस.रंगाराव, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, डीएफओ पुष्प कुमार के0 की उपस्थिति में 7 हजार वृक्षो का पौधरोपड़ किया गया। डीएफओ द्वारा समस्त जनप्रतिनिधियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष, राज्य ललित कला अकादमी, उ0प्र0 सुनील कुमार विश्वकर्मा ने एक पेड़ मॉ के नाम भावानत्मक लगाव दिया गया है। हजारो साल से वृक्ष की पूजा हम लोक करते चले आ रहे है। वर्षाे पहले वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस ने बताया था कि वृक्ष में जान है। वृक्ष हमारे लिए बहुत उपयोगी है। इनसे हम फल, फूल, आक्सीजन मिलती है। इनसे हमे बहुत सी औषधि भी मिलती है। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल सिंह ने कहा कि उ0प्र0 सरकार के निर्देश के क्रम में वृक्षारोपड़ अभियान चलाया गया है। वृक्षारोपण जन अभियान 2025 मुख्यमंत्री द्वारा 37 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य उ0प्र0 में सहभागिता के साथ सम्पन्न होगा। आज जिस तरह मुख्यमंत्री ने अयोध्या, आजमगढ़ एवं गोरखपुर में वृक्षारोपण किया गया है। हम संकल्प लेते है कि अपने जनपद को हरा भरा बनायेंगे। खेसरहा ब्लाक आकांक्षी ब्लाक है। हम इस ब्लाक को अधिक से अधिक विकास करके अग्रणी ब्लाक बनाने का कार्य करेंगे। आज यहां पर 7 हजार पेड़ लगाये गये है। इस ब्लाक से रेलवे लाइन का कार्य भी जोरो से चल रहा है। भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। सभी लोग एक पेड़ अपनी मॉ के नाम से बनाये। आप लोग पेड़ लगाकर उसी देखभाल करे। पेड़ लगाने के साथ ही उसकी सुरक्षा करना भी हम सभी का दायित्व है। विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने कहा कि एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधरोपण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी का सपना है कि भारत को हरा भरा बनाने का, उसी सपने कोसाकार करने के लिए मुख्यमंत्री ने आज 37 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य उ0प्र0 की जनसंख्या से अधिक है। वृक्षारोपण से हमे फल, एवं लकड़ी के साथ आक्सीजन भी मिलता है। जिससे हमे जीने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका है। हम लोगो पेड़ लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण शुद्ध रहे। जितना अधिक पेड़ लगायेगे उतना ही पर्यावरण शुद्ध रहेगा और हमे शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगा। हम सब को मिलकर पेड़ लगाना चाहिए। हम सबको चाहिए कि उसकी रखवाली भी करे। पेड़ जीवन के लिए बहुत ही लाभकारी है। हम सभी को मॉ के नाम एक पेड़ लगाना चाहिए। वृक्षारोपड़ नोडल अधिकारी सिद्धार्थनगर/सदस्य (न्यायिक)एस.वी.एस.रंगाराव ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार मै यहां आया हूॅ। आज पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपड़ का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। एक पेड़ मॉ के नाम लगाये जाने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग पेड़ लगाये और उसकी सुरक्षा करे जिससे शुद्ध वायु एवं ऑक्सीजन मिल सके। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर के लिए शासन द्वारा 43.49 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने बताया कि एक पेड़ मॉ के नाम के अन्तर्गत आज विकास खण्ड खेसरहा के ग्राम पंचायत फरीदाबाद में जन सहभागिता से 7 हजार पौध लगाया गया है। प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी को सहजन का वृक्ष दिया गया। डीएफओ द्वारा समस्त जनप्रतिनिधिगणों को पौधा दिया गया। उपप्रभागीय वनाधिकारी बीना त्रिपाठी जनप्रतिनिधिगण का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी खेसरहा अमित सिंह व अन्य संबधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!