बडगो बनकसिया के युवक हुए लापता, खोजबीन जारी

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। जिले के थाना क्षेत्र चिल्हियां से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता व्यक्ति की पहचान 47 बर्षीय देवी वर्मा के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय राम अचल वर्मा के पुत्र हैं। आपको बता दें कि देवी वर्मा 9 सितम्बर 2025 को सुबह 9 बजे अपने घर ग्राम बडगो बनकसिया से निकले थे। देर सायं तक जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। परिवार ने रिश्तेदारों से सम्पर्क किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 10 सितम्बर को परिजनों ने चिल्हियां थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश मिश्रा हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई देवी वर्मा को कहीं देखे तो तुरन्त चिल्हियां थाने को सूचित करें। लापता व्यक्ति के बारें में थाना प्रभारी निरीक्षक से या जांच अधिकारी से सम्पर्क करें।




