गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबरेली

युवक ने कुत्तों और पशुओं पर हमले को लेकर दिखाया अपना पशु प्रेम

बरेली। बरेली में एक युवक द्वारा कुत्ते को मारने पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। अपनी मांग को लेकर एक पशु प्रेमी ने थाना सीबीगंज पर कुत्ते को मारने के एक आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर प्राथमिक की दर्ज करने की मांग की है। इस मामले को लेकर थाने पर तैनात एक कांस्टेबल द्वारा शिकायतकर्ता पशु प्रेमी को भद्दे भद्दे कमेंट करके थाने से भगाया गया। जानकारी के अनुसार थाना सीबीगंज के चन्दपुर काजियान निवासी पप्पू अंसारी ने डायल 112 पर सूचना देकर बताया कि उनके गांव का फाजिल आए दिन आवारा कुत्तों, गायों तथा सांडों को धारदार हथियार मारकर घायल कर देता है। गुरुवार को भी फाजिल द्वारा गांव के ही एक आवारा कुत्ते पर कई वार किये गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी मामले को लेकर पप्पू अंसारी सीबीगंज थाने पहुंचे तो वहां एक कांस्टेबल द्वारा पप्पू अंसारी पर भद्दे भद्दे कमेंट करके थाने से भगा दिया गया। जिसकी शिकायत करने के लिए पशु प्रेमी पप्पू अंसारी ने सांसद मेनका गांधी से करने का मन बनाया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!