गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बांसी के लाल विशाल ने लद्दाख मैराथन पूरा कर खारदुंगला चौलेंज किया क्वालीफाई

बांसी/सिद्धार्थनगर। नगर निवासी धावक विशाल त्रिपाठी ने एक बार फिर जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने दुनिया की सबसे ऊँची लद्दाख मैराथन, जो लगभग 17,000 फीट की ऊँचाई पर आयोजित होती है, को सफलतापूर्वक पूरा कर खारदुंगला चौलेंज के लिए क्वालीफाई किया। बताते चलें बांसी प्रतापनगर निवासी स्वयंसेव क संघ सिद्धार्थनगर के विभाग कार्यवाह शिवमूर्ति त्रिपाठी के पुत्र विशाल मणि त्रिपाठी इस मैराथन में 42.2 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे 29 मिनट में पूरी की। लद्दाख मैराथन को दुनिया की सबसे कठिन मैराथनों में गिना जाता है, क्योंकि यहाँ कम ऑक्सीजन स्तर, ऊँचाई पर सांस लेने में कठिनाई, कड़ी चढ़ाइयाँ और अनिश्चित मौसम जैसी परिस्थितियाँ धावकों की हिम्मत और धैर्य की कड़ी परीक्षा लेती हैं। उन्होंने बताया कि अपने अनुशासन और जज़्बे के बल पर यह सफलता हासिल किया है और अब वे दुनिया की चौथी सबसे कठिन अल्ट्रा रन मानी जाने वाली खारदुंगला चौलेंज के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। गौरतलब है कि विशाल इससे पहले भी अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं। पिछले वर्ष उन्होंने थार मरुस्थल में आयोजित 100 किलोमीटर बॉर्डर रन दृ द हेल रेस सफलतापूर्वक पूरी कर अपनी सहनशक्ति और मानसिक मजबूती का परिचय दिया था। विशाल अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को देते हैं। उनका कहना है कि “मेरे माता-पिता का आशीर्वाद और परिवार का सहयोग ही मेरी असली ताकत है। जब थकान या हार मानने का मन होता है, तब परिवार की याद ही मुझे नई ऊर्जा और हौसला देती है।” उनकी यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है। विशाल त्रिपाठी ने सिद्धार्थनगर का नाम रोशन कर यह संदेश दिया है कि अनुशासन, मेहनत और परिवार का साथ किसी भी असंभव लक्ष्य को संभव बना सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!