आगामी 17 सितम्बर को भगवान विश्वकर्मा जयंती महोत्सव की तैयारी पूरी

श्रावस्ती। इकौना देहात स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर आगामी 17 सितम्बर (दिन बुधवार) को भगवान विश्वकर्मा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर मंदिर कमेटी ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।मंदिर परिसर को आकर्षक बनाने के लिए रंग-रोगन व रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई है। पूरे मंदिर प्रांगण में लाइटिंग, साफ-सफाई व सजावट का काम पूरा कर लिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी आवश्यक इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि कोई दिक़्क़त न हो।महोत्सव का आयोजन सुबह 10.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक चलेगा। इस दौरान पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण के कार्यक्रम निर्धारित हैं।मंदिर कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य समाज में जागरूकता लाने के लिए लगातार सक्रिय हैं। वे लोगों के घर-घर जाकर आमंत्रण दे रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं।कमेटी ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती न सिर्फ़ धार्मिक आस्था का पर्व है बल्कि यह समाज में एकता, भाईचारे और श्रम के सम्मान का भी संदेश देती है।




