पंचमोहनी इ0का0 में पुलिस ने कार्यशाला का किया आयोजन, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

खेसरहा/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा ष्साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियानष् के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में बुधवार को थानाध्यक्ष खेसरहा चन्दन कुमार के निर्देशन में उप निरीक्षक हरेन्द्र कुमार शुक्ल, उप निरीक्षक चन्द्रिका प्रसाद मौर्य, कांस्टेबल अभिषेक कुमार मौर्य द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज पंचमोहनी में बच्चों को साइबर अपराध/डिजिटल वॉरियर सुरक्षा के क्रम में जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया। वहीं हेल्पलाइन नम्बर 1930 साइबर अपराध के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। अपना एटीएम किसी को न दे, बैंकिंग ऐप का प्रयोग सावधानी से करें। किसी भी अपरचित के साथ किसी प्रकार के ओटीपी का लेन देन न करें, अनजान नम्बर से आने वाले वीडियो काल को न रिसीव करें तथा डीप फेक, डिजिटल आरेस्ट जैसे गम्भीर मुद्दों पर अवगत कराया गया तथा जानकारी के क्रम में अवगत कराया गया कि यदि के साथ साइबर फ्राड होता है तो थाने पर बने हेल्प डेस्क पर सम्पर्क कर मदद प्राप्त कर सकते हैं।




