गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशप्रयागराजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

प्रयागराज : विधायक हर्षवर्धन वाजपेई ने किया तिवारी बीज भंडार का लोकार्पण

विधायक हर्षवर्धन वाजपेई ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जनमानस से जानकारी,जगह जगह चौराहे पर लोगो ने फूल मालाओं से लादकर किया भब्य स्वागत

दैनिक बुद्ध का सन्देश
प्रयागराज। रविवार को मेजा विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड उरुवा अन्तर्गत ग्राम सभा कोटहा में तिवारी बीज भंडार का लोकार्पण शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन वाजपेई द्वारा किया गया।जबकि विधायक द्वारा दिए गए नियत समय पर से ही लोगों का जमावड़ा जुटने लगा। परन्तु किसी कारण वश विधायक हर्षवर्धन वाजपेई को आने में थोड़ा बहुत विलम्ब हुआ। परन्तु लोगों की उत्सुकता और उम्मीद भी विधायक से थी।जहां विधायक तिवारी बीज भंडार पर पहुंचकर मेजा विधान सभा क्षेत्र की समस्याओं के बारे में भी जानकारी किया। विधायक ने कहा कि कहीं भी समस्या होने पर हम आपके साथ सदैव तैयार रहेंगे।और क्षेत्र का कुशल क्षेम जान वहीं तिवारी बीज भंडार पर रखे हुए वस्तुओं के बारे में जानकारी लिया।

और वहां उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से मिलते हुए कहा कि मैं आपकी सेवा में सदैव तत्पर हूं।और रहूंगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक सतीश शुक्ला ने शहर उत्तरी के विधायक और उपस्थित गणमान्य लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।इस दौरान राजेंद्र प्रसाद शुक्ला कपूरचंद शुक्ला, रामचंद्र शुक्ल, फूलचंद शुक्ल, डॉ सुनील शुक्ल,रामगोपाल शुक्ल, रूपनारायण मिश्रा,सुशील दुबे,राकेश सेठ,नेकराम तिवारी, हेमंत तिवारी,अमित तिवारी, ज्ञानचंद मिश्रा (प्रधान कोटहा), शशिकांत पांडेय (प्रधान कोना), डॉ अखिलेश पांडे, दिलीप तिवारी, राजू पांडे, लहरी कुशवाहा, राजकुमार केसरी, राजेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button