उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पकड़ी बाजार चौराहे पर लगा हाईमास्ट भी 6 माह से खराब

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड जोगिया के पकड़ी चौराहे पर लगा हाईमास्ट 6 माह से खराब पड़ा है, जिससे यहां के लोगों को रात के समय अन्धेरे में रहना पड़ रहा है। पकड़ी चौराहे पर लगा हाईमास्ट 6 माह से खराब पड़ा है, जिससे यहां के लोगों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। लोगों को अन्धेरे में रहना पड़ रहा है। इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ गई है। यहां के लोग रात के समय अन्धेरे में जागकर अपने गांव की रखवाली करने को मजबूर है। यहां के लोगों ने इस खराब पड़े हाईमास्क को सही कराने के लिए कई बार विभाग से कह चुके हैं पर अभी तक इसको सही नहीं किया गया।




