क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों ने किया एक साथ बैठक

लोटन/सिद्धार्थनगर। लोटन ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को विकास कार्यों को गति देने को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। ब्लॉक प्रमुख अशीष सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीओ आयुष अग्रवाल ने द्वारा पिछलेसाल में कहां कितना कार्य हुआ, उस पर विचार विमर्श किया गया। तथा आगे नए होने वाले कार्यों का अनुमोदन किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने अपने गांव में विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दें जिससे क्षेत्र में विकास हो सके। सदर विधायकश्यामधनी राही ने कहा आप लोग एक ग्राम पंचायत से दूसरे पंचायत को जोड़ने के लिए प्रस्ताव देकर अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में वह हर प्रकार से मदद करेंगे और साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान ए.डी.ओ. (पंचायत) सदानंद वर्मा, ए. डी. ओ.( कृषि) राम कृष्ण मिश्र ,सचिव रविंद्र कुमार जाटव,ईश्वर देव,अरविंद मणि त्रिपाठी, पंकज वर्मा, मूसे सिंह, कमलेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।




