गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : बाढ़ का कहर: लगातार बारिश के पानी से गांव का रास्ता हुआ जलमग्न, ग्रामीणों में आक्रोश

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिले के विकास खण्ड बर्डपुर के बर्डपुर नम्बर 13 के ग्राम महाराजगंज में लगातार बारिश के पानी से गांव का रास्ता जलमग्न हो गया है। वहीं ग्राम प्रधान द्वारा रास्ताउ ना बनवाने से गांव के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गांव की महिलाओं ने रास्ते पर ही धान की रोपाई कर दी थी। आपको बता दें कि गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के ऊपर सड़क नहीं बनाने का आरोप लगाया है। वहीं गांव का कच्चा रास्ता पानी से कटकर गड्ढे में तब्दील हो गया है। गांव के रास्ते से गुजरने वालों के साथ कभी भी हो बड़ी घटना सकती है। वहीं ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से गांव के रास्ते को ठीक कर आवागमन आने जाने में मांग की है।

Related Articles

Back to top button