उत्तर प्रदेश
प्रदर्शनकारियों ने सरकारी आवास, सरकारी कार्यालयों सहित निजी आवास में लगाई आग, किया तोड़फोड़

कपिलवस्तु/नेपाल। पड़ोसी देश नेपाल के जिला कपिलवस्तु अन्तर्गत जेनजी समुदाय पीढ़ी के प्रदर्शनकारियों ने कपिलवस्तु में नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-यूएमएल पार्टी कार्यालयों सहित पूर्व राजदूत दीप कुमार उपाध्याय के निजी आवास, मंत्री बलराम अधिकारी के निजी आवास, बाणगंगा नगर पालिका के मेयर चक्रपाणि आर्यल के निजी आवास और बाणगंगा नगर पालिका करदाता सेवा कार्यालय में आग लगा दी और तोड़फोड़ की। जिसको लेकर नगरपालिका बाणगंगा नगरपालिका व तौलिहवा नगर पालिका के निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।




