उत्तर प्रदेशबहराइच
नहर में मिला अज्ञात बालिका का शव , पुलिस शिनाख्त कराने का कर रही प्रयास

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मोरहवा के निकट नहर में रेगुलेटर के पास तैरती हुई 11 वर्षीय अज्ञात बालिका का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। मौके पर पहुंचकर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पुलिस बालिका की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बालिका के शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।




